हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार का बिगुल — विधानसभा स्तरीय बैठकों से बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प- डॉ. सुमित पुन्याल

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार का बिगुल — विधानसभा स्तरीय बैठकों से बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प- डॉ. सुमित पुन्याल

 
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh and 

हिमाचल प्रदेश में बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आम आदमी पार्टी अब हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में विधानसभा स्तर पर व्यापक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका नेतृत्व लोकसभा सह-प्रभारी छाया तिवारी  करेंगी।
बैठकों का कार्यक्रम, 4 अप्रैल —बड़सर विधानसभा, 5 अप्रैल — भोरंज विधानसभा, 6 अप्रैल—हमीरपुर विधानसभा, 7 अप्रैल—नादौन विधानसभा
8 अप्रैल—सुजानपुर विधानसभा प्रस्तावित है। 
इन बैठकों में सह-प्रभारी के साथ जिला बिलासपुर के ऑब्जर्वर डॉ. सुमित पुन्याल, जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और संगठन निर्माण की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे, ताकि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर सह-प्रभारी छाया तिवारी जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मूल आधार ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा है। पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के माध्यम से आम जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता पारंपरिक राजनीति से निराश हो चुकी है और अब एक सशक्त, ईमानदार और काम करने वाले विकल्प की ओर देख रही है, जिसे आम आदमी पार्टी मजबूती से प्रस्तुत कर रही है।
 जिला बिलासपुर के ऑब्जर्वर डॉ. सुमित पुन्याल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की राजनीति एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है, जहां जनता पारंपरिक दलों की नीतियों और वादों से निराश हो चुकी है। आम आदमी पार्टी एक नई राजनीतिक संस्कृति लेकर आई है, जो ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन लाना है—ऐसी व्यवस्था जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता हों, युवाओं को रोजगार मिले और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान न हो।
आम आदमी पार्टी, जिला हमीरपुर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आह्वान करती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन बैठकों में भाग लें और प्रदेश में ईमानदार राजनीति के इस अभियान को मजबूत करें।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता