Posts

Showing posts from July, 2025

पूर्व भाजपा विधायक की विकास कार्यों पर अनभिज्ञता से जनता में बन रही हंसी का पात्र: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल।

Image
 पूर्व भाजपा विधायक की विकास कार्यों पर अनभिज्ञता से जनता में बन रही हंसी का पात्र: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल। भोरंज के सौंदर्यकरण कार्यों और योजनाओं पर तथ्यों से परे बयानबाजी पर साधा निशाना। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर पूर्व भाजपा विधायक द्वारा दिए जा रहे बयानों को भ्रामक, तथ्यहीन और हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लगातार ऐसे कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं, जिनसे उनका कोई वास्ता नहीं रहा और न ही उनके समय में इन कार्यों की कोई ठोस पहल हुई थी। ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने कड़े शब्दों में कहा कि पूर्व विधायक की विकास कार्यों के प्रति अनभिज्ञता उन्हें जनता के बीच हंसी का पात्र बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बिना किसी तथ्यों व आंकड़ों के झूठे दावे कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। विजय बन्याल ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक यह दावा कर रही हैं कि भोरंज बस अड्डे के लिए धनराशि उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत ...

हमीरपुर में भी भारी बारिश से नुक्सान की सूचनाएं, डीसी ने की ऐहतियात बरतने की अपील

Image
हमीरपुर में भी भारी बारिश से नुक्सान की सूचनाएं, डीसी ने की ऐहतियात बरतने की अपील Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 29 जुलाई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार आधी रात के बाद और मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति हुई है। मंगलवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिले भर में 2.14 करोड़ रुपये से अधिक के नुक्सान का अनुमान है।   उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मॉनसून सीजन के दौरान जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुक्सान का आंकड़ा 103.59 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।  इस दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 59.95 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 41.07 करोड़, बिजली बोर्ड को 81.69 लाख और शिक्षा विभाग को 23.68 लाख रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित की है।  6 कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं, जिससे लगभग 8 ...

कांग्रेस के नेता मिडिया के आगे झूठे आंकड़े दे कर जनता को भ्रमित न करें : कमलेश कुमारी

Image
 कांग्रेस के नेता मिडिया के आगे झूठे आंकड़े दे कर जनता को भ्रमित न करें : कमलेश कुमारी  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  कमलेश कुमारी ने मीडिया क़ो जारी व्यान में कहा कि कार्य वर्ष 2018-19 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भोरंज के लिए लम्बे समय से लंबित मांग क़ो पूरा करते हुए 3 करोड़ 24 लाख की उदार धन राशि सम्मु ताल में आधुनिक बस स्टैंड बनाने के लिए प्रदान की। उस समय सभी कांग्रेस के स्थानीय नेता बस स्टैंड निर्माण क़ो रोकने के लिए योजना बनाने में जुट गए। तत्कालीन प्रधान ग्राम पंचायत जो कांग्रेस के बड़े नेता हैं, ने बस स्टैंड निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र बिभाग क़ो नहीं दिया। जिसके कारण निर्माण कार्य रुक गया। बस्सी में जब बस स्टैंड निर्माणकार्य शुरू किया तो कुछ शरारती तत्वों ने हाई कोर्ट में स्टे लगा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। वही ठेकेदार उसी पैसे से बस स्टैंड का निर्माण कर रहा है। मैं और मेरी पार्टी के लोग हर कदम पर इस कार्य में सरकार का सहयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत भोरंज ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया और हर कदम पर बिभाग के साथ खड़े हैं। अगर भारतीय जनता पार...

कांग्रेस के नेता मेरी टिकट की चिंता न करके अपनी पार्टी की अंतर कलह पर ध्यान दें - कमलेश कुमारी

Image
 कांग्रेस के नेता मेरी टिकट की चिंता न करके अपनी पार्टी की अंतर कलह पर ध्यान दें - कमलेश कुमारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हाल ही में, भाजपा नेता कमलेश कुमारी ने कांग्रेस के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कांग्रेस के नेता उनकी टिकट को लेकर चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी के भीतर चल रही अंतर कलह पर ध्यान दें। यह बयान ऐसे समय में आया है ज़ब कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने उनकी टिकट के ऊपर टिप्पणी की। कमलेश कुमारी के इस बयान से साफ है कि वह कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके संभावित टिकट को लेकर की जा रही टिप्पणियों से नाखुश हैं और उन्हें अपनी पार्टी की आंतरिक समस्याओं को सुलझाने की सलाह दे रही हैं। यह तंज दर्शाता है कि कमलेश कुमारी आत्मविश्वास से भरी हैं और उन्हें अपनी पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर कोई चिंता नहीं है। कमलेश कुमारी ने कहा भगवान राम और सरदार वल्लभभाई पटेल उन के राजनीतिक जीवन के आदर्श हैं उन्होंने भगवान राम के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम ने अपने पिता दशरथ के वचन का मान रखने के लिए सहर्ष राजपाट का त्याग कर 14 व...

आपदा में हिमाचल के साथ राहुल गांधी – 5 करोड़ की सहायता, संवेदनशीलता की मिसाल :- राजीव राणा

Image
आपदा में हिमाचल के साथ राहुल गांधी – 5 करोड़ की सहायता, संवेदनशीलता की मिसाल" :- राजीव राणा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश इन दिनों अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। इस कठिन समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा प्रदेश के लिए 5 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान करना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि हिमाचल के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है। यह बात आज एक प्रेस वार्ता में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन श्री राजीव राणा ने कही। उन्होंने कहा कि “जब पूरा प्रदेश आपदा की पीड़ा से जूझ रहा है, तब राहुल गांधी जी का यह योगदान हर हिमाचलवासी के लिए संबल और भरोसे की भावना लेकर आया है।” "यह महज़ एक राशि नहीं, यह संदेश है – कि कांग्रेस पार्टी हर संकट में जनता के साथ खड़ी है," उन्होंने कहा। राजीव राणा ने साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आपदा प्रबंधन प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने हर प्रभावित क्षेत...

उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Image
 उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। ट्रेनी पालीसि की बजाय हो स्थायी नियुक्ति Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार से सम्मानित युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब के प्रधान राजन शर्मा व उनके साथ हमीरपुर जिला के युवाओं ने मिलकर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा। राजन ने बताया कि सरकार जॉब ट्रेनिंग योजना थोपकर युवाओं के सपनों को कुचल रही है उन्होंने इस नीति को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और सरकार से अपने चुनावी वादे के अनुसार स्थायी नियुक्तियां करने की मांग की। राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब स्थायी नियुक्तियों की जगह ‘जॉब ट्रेनिंग’ योजना थोपकर युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “ट्रेनी पॉलिसी नहीं चलेगी बल्कि युवाओं को स्थायी नौकरी चाहिए।पहले ही सरकार कोई स्थायी नोकरी नही निकाल पा रही और अब Job trainne वाला तानाशाही फैसला  महीनों से लाइब्रेरी ...

राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह के छात्र सार्थक ने पास की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Image
 राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह के छात्र सार्थक ने पास की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  सार्थक ने सत्र 2025-26 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में सार्थक पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में छठी कक्षा का छात्र है जो गांव टिक्करी घुरालां,डाकघर लुद्दर महादेव से संबंध रखता है।उसके भाई सृजन ने भी पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में नौवीं कक्षा का छात्र है। सार्थक के पिता डॉ. संदीप कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत्त हैं और माता श्रीमती सीमा देवी ने भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनका अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने का निर्णय सच में सही साबित हुआ है। सार्थक की इस उपलब्धि पर पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह के मुख्याध्यापक श्री राजेश शर्...

आपदा में संजीवनी बनकर जनता की सेवा में जुटा महिला मंडल गुरनाल

Image
 आपदा में संजीवनी बनकर जनता की सेवा में जुटा महिला मंडल गुरनाल  Him View - Himachal Pradesh  जिला मंडी के ब्लॉक सराज थुनाग क्षेत्र में गत माह हुई मूसलाधार बारिश, भारी भूस्खलन ब प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए थुनाग क्षेत्र में जनजीवन दिनचर्या अभी पटरी पर लौटने में वक्त तो जरूर लगेगा लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण अभी तक भी क्षेत्र में आई भयंकर आपदा से प्रभावित गहरे सदमे में हैं  इसी बीच सिराज क्षेत्र का महिला मंडल गुरनाल ब महिला मंडल की महिलाएं संजीवनी बनकर पीड़ित ग्रामीणों की सेवा में दिन रात जुटी हुई हैं अत: महिला मंडल गुरनाल इस आपदा की घड़ी में संजीवनी बनकर पीड़ित ग्रामीणों के बीच जाकर उनका सहारा भी बन रही हैं  जनसेवा के साथ प्रकृति पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में गत दिवस ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक के वार्ड नंबर दो में महिला मंडल गुरनाल की महिलाओं ने बन विभाग के तत्वाधान में  उन जगहों पर पौधारोपण किया गया जहां भारी भूस्खलन या बादल फटने से जमीन पेड़ पौधों सहित बह गई थी ऐसी जगहों पर सेलिंक्स के पौधे रोपकर पौधारोपण कर नया इतिहास महिला मंडल महिलाओं...

अनुराग ठाकुर के सहयोग से मिली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भोरंज क़ो करोड़ों की सौगातें :कमलेश कुमारी

Image
 अनुराग ठाकुर के सहयोग से मिली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भोरंज क़ो करोड़ों की सौगातें :कमलेश कुमारी  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने प्रेस को जारी वयान में कहा कि जनवरी, 2022 तक भोरंज विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुधार एवं सम्बर्धन के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग और आशीर्वाद से अनेक सड़कों क़ो नई तकनीक से पक्का करने, डबल लेन सड़क बनाने एवं सड़कों के विस्तार के लिए 50 करोड़ से भी अधिक राशि उपलब्ध हो गई थी। उन्होंने कहा कि केहरवीं से जाहू वाया बस्सी, बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी,बढार चौक से झनिकर वाया कैहरवीं, पट्टा से अवाहदेवी वाया तरकवाड़ी इन सब सड़कों की डीपीआर अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार से मंजूर करवाई हैं जिसका श्रेय भोरंज के विधायक सुरेश कुमार लेने की कोशिश कर रहे हैं। भोरंज के वर्तमान विधायक सुरेश कुमार की अभी तक कोई भी विधायक प्राथमिकता स्वीकृत ही नहीं हुई है। ये सारी प्राथमिकतायें वर्ष 2017 से 2022 के बीच की हैं। केंद्र सरकार से अनुराग सिंह ठाकुर ने टिक्कर भरयाईयाँ स...

भोरंज विधायक के उत्कृष्ट कार्यों ने भोरंज को दी नई दिशा: केशव कौशल

Image
 भोरंज विधायक के उत्कृष्ट कार्यों ने क्षेत्र को दी नई दिशा: केशव कौशल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता केशव कौशल ने आज एक प्रेस वार्ता में विधायक भोरंज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि विधायक जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि के क्षेत्र में कई जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे आम जनता को व्यापक लाभ हुआ है।   केशव कौशल ने कहा कि भोरंज विधायक ने ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जिसके चलते दूरदराज के गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं। उन्होंने कहा, "पहले जहां सड़कें और स्वास्थ्य केंद्रों की कमी थी, आज विधायक जी के प्रयासों से क्षेत्र में नए अस्पताल, स्कूल और पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है।"   उन्होंने आगे कहा कि भोरंज का भविष्य और भी उज्ज्वल है क्योंकि विधायक जी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं। कौशल ने कहा, "स्किल डेवलपमेंट केंद्रों और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है,...