राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह के छात्र सार्थक ने पास की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

 राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह के छात्र सार्थक ने पास की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

सार्थक ने सत्र 2025-26 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में सार्थक पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में छठी कक्षा का छात्र है जो गांव टिक्करी घुरालां,डाकघर लुद्दर महादेव से संबंध रखता है।उसके भाई सृजन ने भी पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में नौवीं कक्षा का छात्र है। सार्थक के पिता डॉ. संदीप कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत्त हैं और माता श्रीमती सीमा देवी ने भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनका अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने का निर्णय सच में सही साबित हुआ है। सार्थक की इस उपलब्धि पर पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला चम्बोह के मुख्याध्यापक श्री राजेश शर्मा और स्टाफ ने तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर सिंह ने स्टाफ सहित इस छात्र की सफलता पर बधाई देते हुए इस बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों,माता-पिता,दादा और सहपाठियों को देते हुए बताया कि यह केवल उनके विद्यालय के अनुभवी गुरुजनों के ज्ञान और कठिन परिश्रम के द्वारा ही संभव हो पाया है। उसकी सफलता से सरकारी विद्यालयों का मान-सम्मान सम्मान बढ़ने के साथ ही पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता