Posts

Showing posts from May, 2023

मुख्यमंत्री को कॉल करते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, 5 हिमाचली छात्र मणिपुर से सुरक्षित निकले - Him View

Image
 मुख्यमंत्री को कॉल करते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, 5 हिमाचली छात्र मणिपुर से सुरक्षित निकले -आज शाम छह बजे कोलकाता से पहुंचेंगे दिल्ली, हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात Him View  शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर संकटमोचक के रूप में उभरकर सामने आए हैं। दरअसल, मणिपुर हिंसा के बीच हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री को फोन कर वहां से रेस्क्यू करने के लिए मदद मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत पांच बच्चों को इम्फाल ईस्ट से रेस्क्यू करवाया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है। इनमें से तीन बच्चे एनआईटी के, जबकि दो नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर के विद्यार्थी हैं। रेस्क्यू किए गए बच्चों में से तीन सिमरन, सुजल कौंडल, अश्वनी कुमार मंडी, नवांग छेरिंग कुल्लू और केशव सिंह हमीरपुर जिला का रहने वाला है।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सारी रात खुद रेस्क्यू मिशन की निगरानी की। बच्चों को मणिपुर से बाहर निकालने में सबसे बड़ी दिक्कत इम्फाल से फ्लाइट न मिलने की थी, क्योंकि सभी फ्लाइट फुल चल रही थीं। ऐसे में ...

जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए संपर्क करें इच्छुक युवा - Him View

Image
जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए संपर्क करें इच्छुक युवा नेहरू युवा केंद्र इसी माह आयोजित करेगा कई प्रतियोगिताएं Him View  हमीरपुर 03 मई। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर इसी माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 का आयोजन करने जा रहा है। इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं।      नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि महोत्सव के दौरान पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सामूहिक नृत्य एवं गायन, भाषण प्रतियोगिता, यंग आर्टिस्ट-चित्रकला प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी और युवा लेखक-कविता लेखन एवं पठन प्रतियोगिता शामिल रहेगी। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 5000 रुपये, 2000 रुपये और 1000 रुपये की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। सामूहिक नृत्य में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 5000 रुपये, 2500 रुपये और 1000 रुपये की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। कविता लेखन में प्रथम तीन विजेताओ...

जिला हमीरपुर की ये सड़क रहेगी 31 मई तक बंद - Him View

Image
31 मई तक बंद रहेगी बड़ू-टपरे सडक़ Him View  हमीरपुर 02 मई। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल लंबलू के अंतर्गत बड़ू-टपरे सडक़ का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के माध्यम से आरंभ किया गया है। इस कार्य के चलते बड़ू-टपरे सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 31 मई तक बंद कर दी गई है।     इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि बड़ू-टपरे सडक़ के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसके अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सडक़ पर यातायात 31 मई तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक तरोपका-ककडिय़ार सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।