29 जून को 56 स्थानों पर लगेंगे टीके 18-44 वर्ग के लिए 40 टीकाकरण केंद्र और अन्य के लिए स्थापित होंगे 16 केंद्र Him View हमीरपुर 28 जून। जिला में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन का अभियान जोरों पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि इसी अभियान के तहत 29 जून को जिले भर में 56 टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। इनमें से 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए 40 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जबकि, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स की विभिन्न श्रेणियों के लोगों के लिए 16 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को इन केंद्रों पर लगेंगे टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी महल, कंजयाण, भरेड़ी, बगवाड़ा, बलोखर, मैड़, जाहू, टिक्कर सनेड, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, चबूतरा, चौरी, गुब्बर, डिग्री कालेज सुजानपुर, चमियाणा, भोटा, बड़ाग्रां, गारली, बिझड़ी, ननावां, दैण, कांगू, जंगलरोपा, फरनोल, कुलहेड़ा, बटराण, पनसाई, हड़ेटा, टेलकर, पपलाह, ठाणा लोहारा, कोट, धरोग, दडू़ही, जलाड़ी, नागरिक अस्पताल नादौन, कलूर, धनेटा और ...