राहत पैकेज देशवासियों के साथ मजाक -प्रेम कौशल प्रवक्ता कांग्रेस Him View


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में केंद्र द्वारा घोषित राहत पैकेज को देशवासियों के साथ मजाक और धोखे की दूसरी किश्त करार देते हुए कहा कि एक बार पुनः राहत के नाम पर जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास किया गया है 



क्योंकि इस तथाकथित राहत पैकेज में आई सी यू वेंटिलेटर बेड बढाना ,स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ करना तथा ऑक्सिजन प्लांट के लिए ऋण इत्यादि को राहत कहना सरासर धोखा है यह सब राहत नहीं बल्कि सरकार की ज़िम्मेदारी है।गरीब को पांच किलो अनाज गरीब और गरीबी का उपहास उड़ाने जैसा है।



देश के युवाओं के लिए इस पैकेज में रोज़गार सृजन तथा रोज़गार बहाली को लेकर कुछ नहीं किया गया,पर्यटन क्षेत्र में राहत के नाम पर आँखों मे धूल झोंकने का काम किया गया डेढ़ साल से बंद पड़े होटलों के मालिकों को बिजली के डिमांड चार्जेज तथा जी एस टी में राहत की दरकार थी जिसे नज़रंदाज़ किया गया।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज देशवासी सबसे अधिक मेंहगायी से त्रस्त हैं प्रतिदिन कीमतों के बढ़ने का सिलसिला जारी है जिसके चलते जनता का जीना दूभर हो चुका है और ऐसी स्थिति में सरकार पांच किलो राशन को राहत का नाम दे रही है।प्रेम कौशल ने कहा कि जब तक सरकार मेंहगायी पर नियंत्रण नहीं करती,बेरोज़गारों की सुध नहीं लेती और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा जनता को सीधी आर्थिक सहायता देने के सुझाव पर अमल नहीं करती सरकार के तमाम राहत पैकेज बेमानी होने के साथ साथ अब्यबहारिक भी हैं जिनसे जनता को कोई लाभ होने बाला नहीं है।

प्रेम कौशल

प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता