Posts

Showing posts from May, 2022

चुनौतियों और संघर्ष भरा रहा सुखराम का सफर - Him View

Image
 चुनौतियों और संघर्ष भरा रहा सुखराम का सफर Him View 11-05-2022 पंडित सुखराम का देर रात को देहांत हो गया। उनका जन्म 27 जुलाई 1927 को भवदेव शर्मा के घर पर मंडी के कोटली में हुआ था। नगरपालिका के सचिव से शुरुआत की थी और केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक पहुंचे।  वह दिल्ली से कानून स्नातक थे व जिला न्यायालय मंडी में वकालत की। 1953 में नगर पालिका मंडी में सचिव पद पर नियुक्त हुए थे। 1962 में सदर हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ा व विजयी हुए। 1967 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा। 1972 में सदर हलके से तीसरी बार विजयी हुए। 1977 में जनता पार्टी की लहर में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। डाक्‍टर वाइएस परमार व रामलाल ठाकुर मंत्रिमंडल में पशुपालन, कृषि व लोक निर्माण मंत्री रहे।  1984 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, राजीव गांधी सरकार में रक्षा उत्पादन एवं आपूर्ति, योजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1989 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के महेश्वर सिंह से हार का सामना करना पड़ा। 1991 के लोकसभा चुनाव में विजयी हुए। पीवी नरसिम्हा राव सरकार में दूरसंचार राज्य मंत्री (स्व...