किसान मरे सरकार सोए : सुक्रांत Him View

 किसान मरे सरकार सोए : सुक्रांत 


Him View 28 June 2021

भोरंज विधानसभा से कांग्रेस नेता वर्तमान प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुक्रांत भाटिया ने किसानों के हक के लिए नौजवान साथियों और समस्त प्रदेश की जनता से अपील की है कि 28 जून,सुबह 11 बजे से!


*#KisanMareSarkarSoye*

*#KisanMareSarkarSoye*


किसान आंदोलन के 7 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान *500 से ज्यादा किसानों की असमय मौत हुई है।* कंपकंपाती ठंड,चिलचिलाती गर्मी और अब मूसलाधार बारिश...अपने घर-परिवार से दूर किसान दिल्ली बार्डर्स पर मौसम की हर मार झेलने के मजबूर हैं। वहीं चंद किलोमीटर दूर *लुटियन जोन में प्रधानमंत्री और पूरा सरकारी तंत्र अन्नदाताओं की परेशानियों से बेखबर सो रहा है।* ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसै उन्हें किसानों से कुछ लेना देना नहीं है। 





दूसरी ओर श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में हम शुरूआत से ही किसान आंदोलन में अन्नदाताओं के साथ हैं। *हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि बिना किसी किंतु परंतु के तीनों काले कृषि कानून पूर्णत: रद्द होने चाहिए।* इसलिए हम हर स्तर पर किसानों के पक्ष में और काले कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। 


आईए 28 जून यानी सोमवार को एक बार पुन: मजबूती से *#KisanMareSarkarSoye* हैशटैग के साथ अन्नदाताओं के समर्थन में आवाज उठाएं। कुम्भकरण की नींद सो रही सरकार को जगाने के लिए सुबह 11 बजे से *#KisanMareSarkarSoye* हैशटैग पर ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करें।


*#KisanMareSarkarSoye*

*#KisanMareSarkarSoye*

 सादर : सुक्रांत भाटिया

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता