30 जून को 23 स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके - Him View
30 जून को 23 स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके - Him View
हमीरपुर 29 जून। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा विभिन्न श्रेणियों के फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना रोधी वैक्सीन की खुराक लगाने के लिए बुधवार 30 जून को जिले भर में कुल 23 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि इन लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाने के लिए बुधवार को मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी सेरा, पीएचसी चौड़ू, स्वास्थ्य उपकेंद्र दंगड़ी, कोहला, ढनपुर, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र धरोग, भटेर, पीएचसी कुठेड़ा, सीएचसी गलोड़, नागरिक अस्पताल बड़सर, स्वास्थ्य उपकेंद्र ज्योली देवी, कलवाल, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी चौरी, चबूतरा, स्वास्थ्य उपकेंद्र बीड़-बगेहड़ा, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी जाहू, स्वास्थ्य उपकेंद्र उखली और पीएचसी नालटी में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
-0-

Comments
Post a Comment