आपदा में संजीवनी बनकर जनता की सेवा में जुटा महिला मंडल गुरनाल

 आपदा में संजीवनी बनकर जनता की सेवा में जुटा महिला मंडल गुरनाल 


Him View - Himachal Pradesh 

जिला मंडी के ब्लॉक सराज थुनाग क्षेत्र में गत माह हुई मूसलाधार बारिश, भारी भूस्खलन ब प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए थुनाग क्षेत्र में जनजीवन दिनचर्या अभी पटरी पर लौटने में वक्त तो जरूर लगेगा लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण अभी तक भी क्षेत्र में आई भयंकर आपदा से प्रभावित गहरे सदमे में हैं 

इसी बीच सिराज क्षेत्र का महिला मंडल गुरनाल ब महिला मंडल की महिलाएं संजीवनी बनकर पीड़ित ग्रामीणों की सेवा में दिन रात जुटी हुई हैं अत: महिला मंडल गुरनाल इस आपदा की घड़ी में संजीवनी बनकर पीड़ित ग्रामीणों के बीच जाकर उनका सहारा भी बन रही हैं 



जनसेवा के साथ प्रकृति पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में गत दिवस ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक के वार्ड नंबर दो में महिला मंडल गुरनाल की महिलाओं ने बन विभाग के तत्वाधान में 

उन जगहों पर पौधारोपण किया गया जहां भारी भूस्खलन या बादल फटने से जमीन पेड़ पौधों सहित बह गई थी ऐसी जगहों पर सेलिंक्स के पौधे रोपकर पौधारोपण कर नया इतिहास महिला मंडल महिलाओं द्वारा रचा गया इस सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश भर में गुरनाल महिला मंडल की भरसक सराहना की जा रही है जो इस आपदा की घड़ी में जनसेवा के साथ पर्यावरण को बचाने में जुटी हुई हैं पौधारोपण के दौरान 

बन विभाग की बन मित्र विद्या भारती, महिला मंडल प्रधान पवना कुमारी शर्मा, उप प्रधान दीपा, सचिव डोलमा, पदमा देवी, बबली देवी मीरा देवी इत्यादि महिलाओं ने पौधारोपण किया

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता