पूर्व भाजपा विधायक की विकास कार्यों पर अनभिज्ञता से जनता में बन रही हंसी का पात्र: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल।

 पूर्व भाजपा विधायक की विकास कार्यों पर अनभिज्ञता से जनता में बन रही हंसी का पात्र: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल।

भोरंज के सौंदर्यकरण कार्यों और योजनाओं पर तथ्यों से परे बयानबाजी पर साधा निशाना।



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर पूर्व भाजपा विधायक द्वारा दिए जा रहे बयानों को भ्रामक, तथ्यहीन और हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लगातार ऐसे कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं, जिनसे उनका कोई वास्ता नहीं रहा और न ही उनके समय में इन कार्यों की कोई ठोस पहल हुई थी।

ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने कड़े शब्दों में कहा कि पूर्व विधायक की विकास कार्यों के प्रति अनभिज्ञता उन्हें जनता के बीच हंसी का पात्र बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बिना किसी तथ्यों व आंकड़ों के झूठे दावे कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।



विजय बन्याल ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक यह दावा कर रही हैं कि भोरंज बस अड्डे के लिए धनराशि उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत करवाई थी, लेकिन स्थानीय पंचायत ने एन ओ सी नहीं दी। शायद पूर्व विधायक को ये जानकारी नहीं है कि सरकारी भूमि के लिए स्थानीय पंचायत की एन ओ सी की जरूरत नहीं होती। उन्होंने यह सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जनता ऐसे खोखले दावों से भली-भांति परिचित है।

भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष ने पूर्व विधायक द्वारा सम्मू ताल सौंदर्यकरण को अपनी "विधायक प्राथमिकता" का हिस्सा बताए जाने पर विजय बनयाल ने कह की सौंदर्यीकरण के काम विधायक की प्राथमिकता में नहीं आते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "यह कार्य पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत डिपॉजिट वर्क के अंतर्गत किए जाते है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के तहत एक करोड़ 98 लाख स्वीकृत हुए और अब दूसरे चरण के लिए 2 करोड़ 67 लाख के लिए पत्र भेजा गया है जोकि जल्द ही आ जाएगा। इसके अलावा इन्होंने कहा कि अगर पूर्व विधायक ने इसके लिए अपने कार्यकाल में अगर कोई पैसा लाया है तो उसको सार्वजनिक करें।

पूर्व विधायक द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार से 200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाने के दावे पर भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने कहा कि यदि ऐसा है तो उसका स्वीकृति पत्र सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान केवल जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं।

विजय बन्याल ने कहा कि भाजपा आज भोरंज के विकास के झूठा श्रेय लेने की बौखलाहट में आधारहीन और भ्रामक बयानबाजी कर रही है। जबकि पूर्व विधायक ने ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कंज्यान में हुई जनसभा में खुद मंच से बोला था कि भोरंज ने पिछले 35 वर्षों से कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि "भाजपा ने बीते 35 वर्षों तक भोरंज में कोई ठोस विकास नहीं किया। अब जब क्षेत्र में असली काम हो रहे हैं, तो भाजपा नेताओं को यह रास नहीं आ रहा।"

विजय बन्याल ने दोहराया कि कांग्रेस सरकार जनहित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और भोरंज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और 2027 में इसका स्पष्ट जवाब देगी। इन्होंने कहा कि अगर पूर्व विधायक के पास कोई तथ्य है तो उनको सार्वजनिक करें अन्यथा बेफिजूल बयानबाजी ना करें।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता