कांग्रेस के नेता मिडिया के आगे झूठे आंकड़े दे कर जनता को भ्रमित न करें : कमलेश कुमारी
कांग्रेस के नेता मिडिया के आगे झूठे आंकड़े दे कर जनता को भ्रमित न करें : कमलेश कुमारी
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
कमलेश कुमारी ने मीडिया क़ो जारी व्यान में कहा कि कार्य वर्ष 2018-19 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भोरंज के लिए लम्बे समय से लंबित मांग क़ो पूरा करते हुए 3 करोड़ 24 लाख की उदार धन राशि सम्मु ताल में आधुनिक बस स्टैंड बनाने के लिए प्रदान की। उस समय सभी कांग्रेस के स्थानीय नेता बस स्टैंड निर्माण क़ो रोकने के लिए योजना बनाने में जुट गए। तत्कालीन प्रधान ग्राम पंचायत जो कांग्रेस के बड़े नेता हैं, ने बस स्टैंड निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र बिभाग क़ो नहीं दिया। जिसके कारण निर्माण कार्य रुक गया। बस्सी में जब बस स्टैंड निर्माणकार्य शुरू किया तो कुछ शरारती तत्वों ने हाई कोर्ट में स्टे लगा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। वही ठेकेदार उसी पैसे से बस स्टैंड का निर्माण कर रहा है। मैं और मेरी पार्टी के लोग हर कदम पर इस कार्य में सरकार का सहयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत भोरंज ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया और हर कदम पर बिभाग के साथ खड़े हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी के कार्य काल में ये पैसा नहीं आया होता तो कांग्रेस के नेताओं ने क्या करना था? कांग्रेस के नेता तो स्वंयम कहते हैं कि प्रदेश सरकार आर्थिक मंदी से गुजर रही है। सरकार के पास तो अंशकालीन कर्मचारियों क़ो भी बेतन देने के लिए पैसा नहीं है। 3करोड़ 24लाख की धन राशि से आधुनिक बस स्टेंड में पार्किंग, टेक्सी स्टैंड, मॉल, छोटी-छोटी दुकानें आदि तीन मंजिला भवन का निर्माण अगर नहीं होता है तो हम बिरोध करेंगे। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा सम्मु ताल में जिस तालाव का निर्माण किया जा रहा है उस की राशि भी मेरी विधायक प्राथमिकता के आधार पर ही स्वीकृत हुई है। वर्ष 2020-21 में इस तालाव के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करवाई थी और मेरे कार्यकाल में ही धन राशि भी स्वीकृत हो गई थी। मैंने अपने कार्यकाल में प्रदेश और केंद्र सरकार से 200 करोड़ से भी अधिक धन राशि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई थी। कांग्रेस के नेता बीजेपी की उसी संपत्ति पर मौज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का दोहरा चरित्र, एक तरफ कंगाली का रोना धोना, दूसरी तरफ केंद्र की सरकार के द्वारा किए गए विकास का श्रेय लेने में लगे हैं।
कमलेश कुमारी ने कांग्रेस के नेताओं से आग्रह किया है कि वे मीडिया के सामने झूठे आँकड़े प्रस्तुत करके जनता को गुमराह न करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक संवाद में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कमलेश कुमारी के अनुसार, गलत सूचना से न केवल जनता में भ्रम फैलता है, बल्कि इससे सार्वजनिक विश्वास भी कम होता है।

Comments
Post a Comment