38 वर्षों का अनुभव और सेवा का संकल्प: सेवानिवृत्त लेक्चरर मनोरमा देवी वार्ड संख्या-1, अमरोह से चुनावी मैदान में

 38 वर्षों का अनुभव और सेवा का संकल्प: सेवानिवृत्त लेक्चरर मनोरमा देवी वार्ड संख्या-1, अमरोह से चुनावी मैदान में



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 वार्ड संख्या-1, अमरोह से बीडीसी (BDC) पद के लिए मनोरमा देवी की उम्मीदवारी ने क्षेत्र में एक नई चर्चा छेड़ दी है। जरोह (डाकघर हनोह) की निवासी और वर्ष 2023 में 38 वर्षों की शानदार सरकारी सेवा के बाद लेक्चरर के पद से सेवानिवृत्त हुईं मनोरमा देवी अब "नया जोश, नई सोच" के संकल्प के साथ जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर हैं।

 मनोरमा देवी वर्तमान में गरीब दास फाउंडेशन की सह-निदेशक के रूप में समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था द्वारा अब तक कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंपों का आयोजन

और इसके अलावा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राशन, वस्त्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना।

प्रेस को संबोधित करते हुए मनोरमा देवी ने कहा, "मैंने अपने जीवन के 38 वर्ष शिक्षा के माध्यम से समाज को गढ़ने में दिए हैं। अब मेरा लक्ष्य राजनीति के जरिए अपने क्षेत्र (अमरोह वार्ड-1) का सर्वांगीण विकास करना है। मेरा अनुभव और गरीब दास फाउंडेशन के माध्यम से किया गया जमीनी कार्य ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पारदर्शी सरकारी योजनाएं और विशेष रूप से महिलाओं व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना होगी। क्षेत्र की जनता उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और निस्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए उन्हें भारी समर्थन दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता