हिमाचल दिवस पर प्रो. प्रेमलाल गौतम को मिलेगा ‘हिमाचल गौरव सम्मान

 हिमाचल दिवस पर प्रो. प्रेमलाल गौतम को मिलेगा ‘हिमाचल गौरव सम्मान’


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर प्रोफेसर प्रेमलाल गौतम को इस वर्ष हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘हिमाचल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके लंबे वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक करियर में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।


प्रो. गौतम ने फसल सुधार, कृषि आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों ने किसानों की आय बढ़ाने, तथा भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्नत एवं बेहतर फसल किस्मों के विकास के माध्यम से उन्होंने भारतीय कृषि को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई है। शोध, प्रशासन और शिक्षा—तीनों क्षेत्रों में उनके प्रभावी नेतृत्व ने कृषि क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की है।

इसी वर्ष प्रोफेसर पल गौतम को पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया है।

वर्तमान में प्रोफेसर पी. एल. गौतम करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में प्रो चांसलर के पद के साथ-साथ केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा बिहार में चांसलर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने व्यापक शैक्षणिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण के कारण उन्होंने शिक्षा जगत में विशेष पहचान बनाई है।


उनकी इस उपलब्धि से न केवल करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, बल्कि पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।


हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह सम्मान समारोह प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता