पंचायत पलपल और धीरड़ के सर्वांगीण विकास के लिए मनीष कुमार (मोनू) ने ठोंकी ताल

  पंचायत पलपल और धीरड़ के सर्वांगीण विकास के लिए मनीष कुमार (मोनू) ने ठोंकी ताल


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पलपल और धीरड़ से युवा और कर्मठ प्रत्याशी मनीष कुमार (मोनू) ने बी.डी.सी. (BDC) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। "वक्त है परिवर्तन का" के नारे के साथ मनीष कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन साझा किया।

मनीष कुमार एक सुयोग्य, शिक्षित और संघर्षशील उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच जा रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

अपने संबोधन में मनीष कुमार ने कहा, आओ मिलकर करें प्रयास, अपने इलाके का करें विकास। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की सेवा करना है। मैं पलपल और धीरड़ की सम्मानित जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करता हूँ।

मनीष कुमार के समर्थन में स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों का भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोग उन्हें एक ऐसे समाजसेवी के रूप में देख रहे हैं जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता