हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल प्रमुख का फेडरेशन ने किया स्वागत

हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल प्रमुख का फेडरेशन ने किया स्वागत


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

पंजाब नेशनल बैंक, हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल प्रमुख श्री अरविंद कुमार यादव के कार्यभार ग्रहण करने पर ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (AIPNBOF), हमीरपुर इकाई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं मंडल सचिव कॉमरेड प्रदीप कौंडल, मंडल अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष कॉमरेड अनुपम शर्मा एवं कॉमरेड रितिका सिंह, मंडल उपसचिव कॉमरेड अमिता, जिला सचिव कॉमरेड रजनी कौंडल सहित कार्यकारी सदस्य कॉमरेड अश्वनी शर्मा, कॉमरेड अनिल कुमार, कॉमरेड कामिनी एवं कॉमरेड हेमलता उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान मंडल प्रमुख श्री यादव एवं उप मंडल प्रमुख श्री पोविंदर ठाकुर के साथ बैंकिंग परिदृश्य पर सकारात्मक चर्चा हुई। फेडरेशन ने अधिकारियों के हितों की रक्षा एवं बैंक के विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जिस पर प्रबंधन ने भी समन्वय के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता