राजकीय उच्च विद्यालय करेर में एसएमसी अध्यक्ष बनीं रुचि शर्मा
राजकीय उच्च विद्यालय करेर में एसएमसी अध्यक्ष बनीं रुचि शर्मा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
राजकीय उच्च विद्यालय करेर में कार्यकारी मुख्यध्यापक श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से श्रीमती रुचि शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी मुख्यध्यापक श्री राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व एसएमसी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था, जिसके चलते नए शैक्षणिक सत्र के लिए नई एसएमसी का गठन किया गया है। उन्होंने नवगठित समिति को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सदस्य कुलदीप कुमार, विक्रम चंद, रजनी देवी, पुष्पा रानी, पूनम शर्मा, अमिता शर्मा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment