सुशील कुमार ठाकुर चुने गए एसएमसी अध्यक्ष
सुशील कुमार ठाकुर चुने गए एसएमसी अध्यक्ष
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव प्रधानाचार्य डॉक्टर सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से सुशील कुमार ठाकुर को SMC अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ 8 अन्य सदस्य भी चुने गए।। अध्यापकों की तरफ से अजय कुमार प्रवक्ता रसायन, नसीब खान प्रवक्ता वाणिज्य, अर्चना ठाकुर टीजीटी मेडिकल और अभिभावकों की तरफ से रीना ठाकुर, सुनयना , सुभाष कुमार व अन्य को सर्वसम्मति से चुना गया। सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष रीना ठाकुर ने पूर्व कमेटी को भंग करने की घोषणा की।। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सुशील कुमार ने समस्त अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबका साथ लेकर पाठशाला को नईं ऊंचाईयों तक ले जाना उनका प्रयास रहेगा।।

Comments
Post a Comment