चमनेड़ वार्ड-7 से जिला परिषद चुनाव के लिए एडवोकेट सुरेश कुमार ने भरी हुंकार; "विकास और जनसेवा" को बताया प्राथमिकता
चमनेड़ वार्ड-7 से जिला परिषद चुनाव के लिए एडवोकेट सुरेश कुमार ने भरी हुंकार; "विकास और जनसेवा" को बताया प्राथमिकता
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में चमनेड़ वार्ड नंबर 7 से एडवोकेट सुरेश कुमार ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। एक शिक्षित, युवा और संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले सुरेश कुमार ने अपने चुनावी अभियान का आगाज "आपका साथ, हमारा प्रयास" के संकल्प के साथ किया है।
शिक्षित एवं संघर्षशील नेतृत्व की मिसाल पेशे से अधिवक्ता (एडवोकेट) होने के कारण सुरेश कुमार कानून और जनता के अधिकारों की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 7 की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उनकी छवि एक ऐसे व्यक्तित्व की है जो समाज के हर वर्ग के हक के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।विकास का विजन प्रेस को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा, मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। वार्ड 7 की जनता यदि मुझे सेवा का अवसर देती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता होगी। हम मिलकर एक आदर्श वार्ड का निर्माण करेंगे।
सुरेश कुमार ने वार्ड के समस्त मतदाताओं से आशीर्वाद और सहयोग की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र को एक ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो शिक्षित हो और जनता की आवाज को मजबूती से जिला परिषद में उठा सके।

Comments
Post a Comment