भोरंज में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित।

 पंचायती राज के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष करवाने में सहयोग करें सभी कर्मचारीः शशि पाल शर्मा

एक टीम वर्क के रूप में कार्य करने से मिलती है चुनावी सफलता।

भोरंज में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर बुधवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में खंड़ विकास अधिकारी भोरंज कुलंवत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें भोरंज के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शशि पाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम शशि पाल शर्मा ने भोरंज ब्लॉक में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र होने चाहिए। इसके लिए नियुक्त सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी समझ कर एक टीम वर्क के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य को हल्के में न लें, बल्कि टीम वर्क के रूप में कार्य करके अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार कार्य करना होगा तथा आदर्श आचार संहिता का साक्षर पालन करना होगा। उन्होंने चुनाव संबंधी हर पहलुओं से कर्मचारियों को विस्तार से समझाया तथा निर्देशानुसार कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसके लिए पांच टीमें गठित की गई है। उन्होंने चुनाव संबंधी शिकायतों को पंजीकृत करने व उनके निराकरण के लिए की गई कार्यवाही को समय-समय में लिखने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन, प्रचार सामग्री, प्रचार के तरीकों से भी कर्मचारियों को अवगत करवाया। इसके अलावा चुनावों में सफल के लिए उम्मीदवारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए हर संभव प्रयाय करने होगे। बैठक में खंड़ विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह, पंचायत निरीक्षण राकेश कुमार, उप निरीक्षक मनोज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विरेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, भोरंज स्कूल प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, मीडिया सेल नोडल अधिकारी पवन रांगड़ा, सन्नी कुमार कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता भोरंज, विभिन्न पंचायतों के सचिव व अन्य उपस्थित रहे।

 

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता