अमरोह वार्ड से बीडीसी पद के लिए मनोरमा देवी ने किया नामांकन पत्र दाखिल
अमरोह वार्ड से बीडीसी पद के लिए मनोरमा देवी ने किया नामांकन पत्र दाखिल
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
गरिब दास फाउंडेशन की सह-संस्थापक एवं निदेशक मनोरमा देवी ने आज भोरंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, अमरोह से बीडीसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके समर्थन में उपस्थित रहे.
इस दौरान गरिब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देव राज भी मौजूद रहे। उनके साथ इंडियन यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार, पूर्व बीडीसी चेयरमैन राजिंदर ठाकुर, पूर्व प्रधान बोरा राम, गरिब दास फाउंडेशन के एसोसिएट डायरेक्टर सुमेश कुमार, अक्षय अर्शित तथा सुमन कुमारी भी उपस्थित रहे.
अमरोह और जरोह के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और मनोरमा देवी को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि श्रीमती मनोरमा देवी क्षेत्र के विकास, जनसेवा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करेंगी.
मनोरमा देवी का नामांकन क्षेत्र में जनसमर्थन और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। गरिब दास फाउंडेशन लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहा है और इसी भावना के साथ जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है.

Comments
Post a Comment