ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद हेतु रमेश चंद ने किया जनसमर्थन का आह्वान


ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद हेतु रमेश चंद ने किया जनसमर्थन का आह्वान


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद के उम्मीदवार श्री रमेश चंद ने क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं की ऊर्जा और मातृ शक्ति का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


रमेश चंद ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो पंचायत में सड़क, पानी, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए खेल सुविधाएं तथा गांव के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जाएगा और हर व्यक्ति की आवाज को सम्मान दिया जाएगा।


उन्होंने पंचायत के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह “गैस का चूल्हा” पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि पंचायत को विकास और नई दिशा की ओर आगे बढ़ाया जा सके।


अंत में रमेश चंद ने कहा कि जनता का एक-एक समर्थन क्षेत्र के भविष्य को मजबूत बनाएगा और मिलकर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का सपना पूरा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता