धीरड़ वार्ड से मनीष कुमार 'मोनू' ने बीडीसी सदस्य पद हेतु दाखिल किया नामांकन

 धीरड़ वार्ड से मनीष कुमार 'मोनू' ने बीडीसी सदस्य पद हेतु दाखिल किया नामांकन



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

आज स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में भारी उत्साह और समर्थकों के हुजूम के साथ युवा प्रत्याशी मनीष कुमार 'मोनू' ने धीरड़ वार्ड से बीडीसी पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनीष कुमार 'मोनू' ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और युवाओं व किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा "मैं राजनीति में सेवा भाव के साथ आया हूँ। धीराड़ वार्ड की जनता का मुझे भरपूर स्नेह मिल रहा है। यदि क्षेत्र की जनता मुझे चुनती है, तो मैं गाँव की गलियों, नालियों और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।"

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में युवा समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों ने मनीष कुमार 'मोनू' के पक्ष में नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें जीत का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता