धीरड वार्ड के विकास के लिए मिलाप चंद ने भरा बीडीसी का नामांकन; पूर्व सैनिकों और प्रबुद्ध जनों का मिला समर्थन
धीरड वार्ड के विकास के लिए मिलाप चंद ने भरा बीडीसी का नामांकन; पूर्व सैनिकों और प्रबुद्ध जनों का मिला समर्थन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज धीरड वार्ड से बीडीसी (BDC) सदस्य पद हेतु कर्मठ एवं मिलनसार प्रत्याशी मिलाप चंद ने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र (फाइल) दाखिल किया। मिलाप चंद के नामांकन के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जो उनके प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।
नामांकन प्रक्रिया के समय मिलाप चंद के साथ मुख्य रूप से संतोष कुमारी, पूर्व निरीक्षक बिशंबर सिंह, कैप्टन बलदेव चंद, कैप्टन मदन लाल और उनके पुत्र पंकज ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री मिलाप चंद ने कहा, "धीरड वार्ड की प्रगति और यहाँ के निवासियों की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता है। मैं राजनीति में सेवा के संकल्प के साथ उतरा हूँ और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।"
नामांकन के अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सैनिकों ने बताया कि भोरंज में ECHS कैंटीन को मंजूर करवाने और उसे धरातल पर लाने में श्री मिलाप चंद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने दिन-रात एक कर शासन और प्रशासन के बीच पैरवी की, जिसकी बदौलत आज क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को घर के पास इलाज व कैंटीन की सुविधा मिल पा रही है।
उपस्थित पूर्व सैन्य अधिकारियों—कैप्टन बलदेव चंद और कैप्टन मदन लाल—ने उनके समर्थन में कहा कि समाज को ऐसे शिक्षित और समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है जो ज़मीनी स्तर पर काम कर सके। पूर्व निरीक्षक बिशंबर सिंह ने भी मिलाप चंद की कार्यकुशलता पर भरोसा जताया।
नामांकन के अवसर पर वार्ड के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों का कहना है कि श्री मिलाप चंद के चुनाव मैदान में आने से धीराड वार्ड में विकास की एक नई लहर आएगी।

Comments
Post a Comment