वार्ड नं. 5 में अधिवक्ता परवीन कुमार के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब; चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार

 वार्ड नं. 5 में अधिवक्ता परवीन कुमार के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब; चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार


Him View - Bilaspur Himachal Pradesh 

जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 5 (बड़गों) में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अधिवक्ता परवीन कुमार के पक्ष में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांवों में हजारों की संख्या में लोग उनके समर्थन में उमड़ पड़े। क्षेत्र के हर कोने में परवीन कुमार की ईमानदार और कर्मठ छवि की चर्चा जोरों पर है।

प्रचार अभियान के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वार्ड नंबर 5 की जनता विकास और ईमानदारी के पक्ष में मन बना चुकी है। युवाओं के जोश और बुजुर्गों के आशीर्वाद ने इस अभियान को एक 'जन आंदोलन' का रूप दे दिया है। क्षेत्र के हर वर्ग का मानना है कि अधिवक्ता परवीन कुमार की स्वच्छ छवि और समाज के प्रति उनका समर्पण इस बार उनकी एकतरफा जीत सुनिश्चित करेगा

जनसभाओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता परवीन कुमार ने कहा कि उनका यह अभियान केवल पद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की सूरत बदलने और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने के लिए है। उन्होंने कहा:

"जनता का अटूट प्यार और युवाओं का साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे मिल रहा यह भारी समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग अब क्षेत्र में वास्तविक बदलाव और विकास चाहते हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता