बस” चुनाव चिन्ह के साथ विकास और विश्वास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे विकास शर्मा
“बस” चुनाव चिन्ह के साथ विकास और विश्वास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे विकास शर्मा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
ग्राम पंचायत लगमनवी से उपप्रधान पद के उम्मीदवार विकास शर्मा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए जनता से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत लगमनवी का समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
विकास शर्मा ने अपने संकल्प पत्र में गांव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं खेल सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को बिना भेदभाव और पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने पंचायत के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में “बस” चुनाव चिन्ह के सामने मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि ग्राम पंचायत लगमनवी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

Comments
Post a Comment