वार्ड नं. 5 बड़गों से अधिवक्ता परवीन कुमार ने भरा नामांकन; जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी रण में उतरे।

 वार्ड नं. 5 बड़गों से अधिवक्ता परवीन कुमार ने भरा नामांकन; जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी रण में उतरे।


Him View - Bilaspur Himachal Pradesh 

जिला बिलासपुर के वार्ड नंबर 5 बड़गों से जिला परिषद सदस्य पद के लिए अधिवक्ता परवीन कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ा, जो क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता के भरोसे का साफ संकेत है।

अधिवक्ता परवीन कुमार अपनी ईमानदार, कर्मठ और मेहनती छवि के लिए जाने जाते हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और जनता की सेवा करना है। क्षेत्र के युवाओं, किसानों और बुजुर्गों ने एकजुट होकर उनके प्रति अपना अटूट विश्वास प्रकट किया है।

वार्ड नंबर 5 के निवासियों का मानना है कि इस बार चुनाव में परवीन कुमार जी की एकतरफा जीत तय है। इन्होंने कहा कि जनता क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एक शिक्षित और कानूनी जानकार प्रतिनिधि के पक्ष में खड़ी है। इसके अलावा इन्होंने कहा कि मेरा संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 5 को विकास के मामले में आदर्श बनाना है।"

अधिवक्ता परवीन कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आने वाले चुनाव में उनके विजन का साथ दें और एक सशक्त व विकसित जिला परिषद के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता