पलपल पंचायत के मतदाताओं का जताया आभार

 पलपल पंचायत के मतदाताओं का जताया आभार

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


पलपल पंचायत चुनाव 2026 में प्रधान पद पर विजयी होने के उपरांत नवनिर्वाचित प्रधान रमेश चंद ने पंचायत के सभी मतदाताओं, समर्थकों, युवाओं, माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पलपल पंचायत परिवार की जीत है। पंचायतवासियों द्वारा जताए गए विश्वास और समर्थन के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

रमेश चंद ने कहा कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता, जनकल्याण और सभी वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी संकल्पों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने पंचायत के सभी नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि मिलकर पलपल पंचायत को आदर्श एवं समृद्ध पंचायत बनाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता