10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर बनी एस वी एन इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी की टॉपर ।

 एस वी एन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तरक्वाड़ी की बेटी सिमरन चौहान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर बनी एस वी एन इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी की टॉपर ।

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


उपमण्डल भोरंज की होनहार छात्रा सिमरन चौहान ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिमरन चौहान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एस वी एन इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

सिमरन चौहान, रणजीत सिंह एवं कुसमा कुमारी की पुत्री हैं और गांव कोसड की निवासी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 678 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्कूल के अध्यापकों ने सिमरन की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही हैं। स्कूल प्रशासन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया है।

सिमरन चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इसी तरह मेहनत जारी रखकर उच्च लक्ष्य प्राप्त करना चाहती हैं।

वहीं, क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों ने सिमरन चौहान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता