वार्ड नंबर 11 (महल) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंजु कुमारी ने भरा नामांकन; उमड़ा जनसैलाब

 वार्ड नंबर 11 (महल) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंजु कुमारी ने भरा नामांकन; उमड़ा जनसैलाब


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  

आज वार्ड नंबर 11 (महल) से जिला परिषद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी अंजु कुमारी ने पूरे उत्साह और लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों और क्षेत्रीय जनता के जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार महल वार्ड की जनता परिवर्तन और विकास के साथ खड़ी है

अंजु कुमारी का नामांकन केवल एक राजनैतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन 35,000 महिलाओं के विश्वास की जीत है जो उनके एनजीओ के साथ जुड़कर आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। समाज सेवा और महिला उत्थान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वे अब तक 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य राजनीति के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है।

नामांकन रैली में समर्थकों ने 'आपकी बेटी, आपकी बहू' और अंजु कुमारी जिंदाबाद' के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। अंजना कुमारी ने भावुक होते हुए कहा कि "मैं राजनीति में पद के लिए नहीं, बल्कि अपनी उन बहनों और बेटियों की सेवा के लिए आई हूँ जिनके सपनों को मैंने पिछले कई वर्षों में करीब से देखा है।"

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता, पंचायत प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अंजना ठाकुर की भारी मतों से जीत का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता