ग्राम पंचायत भुक्कड़ में विकास और ईमानदारी की आवाज बने बेसरू राम
ग्राम पंचायत भुक्कड़ में विकास और ईमानदारी की आवाज बने बेसरू राम
ग्राम पंचायत भुक्कड़, ब्लॉक भोरंज से प्रधान पद के उम्मीदवार श्री बेसरू राम ने पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
बेसरू राम ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो पंचायत में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उन्होंने साफ-सुथरी पंचायत व्यवस्था, बेहतर मूलभूत सुविधाएं, युवाओं के लिए नए अवसर तथा महिलाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि पंचायत में हर काम पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उनका मानना है कि पंचायत का विकास तभी संभव है जब हर व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।
बेसरू राम ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि ग्राम पंचायत भुक्कड़ को विकास, विश्वास और नई सोच की पहचान मिल सके

Comments
Post a Comment