आपका साथ, हमारा संकल्प — पलपल का विकास हमारा लक्ष्य”
“आपका साथ, हमारा संकल्प — पलपल का विकास हमारा लक्ष्य”
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद के उम्मीदवार श्री रमेश चंद ने पंचायत के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर गांव के विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।
रमेश चंद ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत में ईमानदार नेतृत्व प्रदान करना, युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, सड़क, पानी, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास और सहयोग से ग्राम पंचायत पलपल को आदर्श पंचायत बनाया जाएगा।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी 30 मई 2026 को अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग करने और चुनाव चिन्ह “गैस का चूल्हा” पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
रमेश चंद ने कहा कि पंचायत का विकास ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे हर समय जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

Comments
Post a Comment