GPS एवं GSSS चम्बोह द्वारा मनाया गया "बैग फ्री डे"
GPS एवं GSSS चम्बोह द्वारा मनाया गया "बैग फ्री डे"
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
राजकीय प्राथमिक विद्यालय (GPS) एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) चम्बोह के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तनावमुक्त शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "बैग फ्री डे" का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, थ्रेड द नीडल, म्यूजिकल चेयर तथा रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास, खेल भावना एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील बन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

Comments
Post a Comment