हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की वार्षिक आम सभा आयोजित

 हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की वार्षिक आम सभा आयोजित 

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


समाज के मेधावी और वंचित छात्रों को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से गठित हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की वार्षिक आम सभा 2 मई, 2026 को होटल सैलेंट वैली, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई।

आम सभा मेें समूह के वार्षिक लेखा-जोखा को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए गया तथा समुह की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिन्हें वार्षिक आम सभा द्वारा अनुमोदित किया गया।

वर्तमान में, हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग और बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे चार मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर समूह द्वारा समुदाय के उद्यमियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष श्री एम.सी. आर्य ने अपने संबोधन में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र छात्रों की संख्या बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और समाज में नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों से समूह में कम से कम एक समान विचारधारा वाले व्यक्ति को शामिल करने का भी अनुरोध किया।

श्री विनोद कुमार पुन्याल, सचिव, हेल्पिंग हैंड्स समूह ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे समूह में और अधिक योग्य छात्रों की पहचान करें ताकि उच्च शिक्षा में उनकी सहायता करके उनके परिवार की स्थिति में सुधार किया जा सके।

वार्षिक आम सभा में समुदाय के 50 सदस्यों ने भाग लिया, जिसके बाद हिमाचली धाम का आयोजन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता