उपायुक्त हमीरपुर द्वारा नन्दघर चमारखड का दौरा किया गया और उनकी उपस्थिति में पोषण माह मनाया गया। - Him View

 आज दिनक 14/09/2021 को उपायुक्त हमीरपुर द्वारा नन्दघर चमारखड का दौरा किया गया और उनकी उपस्थिति में पोषण माह मनाया गया।



Him View 14 अगस्त 2021

अनिल अगरवाल फाउंडेशन और ममता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मदर एंड चाइल्ड द्वार जिला हमीरपुर में 25 नन्दघर चलाए जा रहे है और ये सभी नन्दघर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से जिला हमीरपुर में चलए जा रहे है। अनिल अगरवाल फाउंडेशन पिछले 7-8 सालों से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत भारत के विभिन राज्य में इको फ्रेंडली टेक्निकल से नंदघर बना रही है। सरकार द्वारा चलए जा रहे आंगनवाड़ी को नंदघर का नाम दिया गया हे। इस दौरान बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे किशोर वा किशोरियों ने करोना महामारी और पोषण संबंधित जानकारी नाटकीय रूप और पोषण गान के रूम में प्रस्तुत दी। सरकार ने कुपोषण को दूर करने के लिए मार्च 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की थी। तब से सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है और अनेक विशेष गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। जिस के अंतर्गत बच्चो को ,गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को पोषण से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। इस उपलक्ष ममता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मदर एंड चाइल्ड और अनिल अगरवाल फाउंडेशन द्वार जिला हमीरपुर में 25 नंदघरों में पोषण वाटिका बनाई गई। पोषण वाटिका में पोषण युक्त पौधे हैं जिनका जिक्र आयुर्वेद में पोषक भोजन के लिए किया गया है। जिसमे पौष्टिक आहार वाली सब्जिया दाले उगाई जा रही हे जिसका उपयोग नंदघर आनेवाले समय में नन्दघर में खाना बनाने में किया जायगा। 





 साथ ही नंदघर में आने वाले लाभार्थी को अपने घरो के आसपास पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित किया ताकि लोग भी अपने भोजन में पौष्टिक आहार का प्रयोग रोजाना करे। इस उपलक्ष पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अफसर-WCD , चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अफसर ने भी नंदघर का दौरा किया और उपायुक्त महोदय ने संस्ता द्वारा किया गया कामो की भी सहराहना की तथा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के द्वारा बनाए गई बाला पेंटिंग को दूसरे आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी बनाने के लिए अनुरोध किया और महिला तथा बाल विकास विभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ममता इंस्टीट्यूट मदर एंड चाइल्ड और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता