17 दिनों के बाद मिली दयोग से लापता व्यक्ति की लाश , क्षेत्र में दहशत का माहौल- Him View

 17 दिनों के बाद मिली दयोग से लापता व्यक्ति की लाश , क्षेत्र में दहशत का माहौल- Him View

उपमण्डल भोरंज में रविवार  ग्राम पंचायत डाडु के गांव दयोग जंगल मे पिछले 17 दिन से गुम व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है स्थानीय उपप्रधान अमृत लाल से मिली जानकारी के अनुसार  कमलेश कुमार पुत्र रत्न चंद उम्र 41 वर्ष गांव जंगल दयोग जो 17 दिन पहले यानी 2 सितम्बर से लापता हुआ था। 



उसकी लाश घर से आधा किलोमीटर दूर नाले में 10 फिट खड्डे में मिली है। व्यक्ति के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी भोरंज पुलिस थाने में दर्ज करवा दी थी। लेकिन वह कंही नहीं मिला। रविवार को जैसे ही एक ग्रामीण घास काटने के लिये गया तो उसकी नजर 10 फ़ीट नीचे गहरे नाले के गढे में पड़ी तो उसे किसी व्यक्ति की लाश नजर आई तो उसने और लोगों को भी बताया और लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पँहुच कर छानबीन कर रही है।




 ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह कमलेश कुमार की जिस जगह लाश मिली है उस जगह पर ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने पहले भी कमलेश की तलाश की थी लेकिन वँहा कुछ नहीं मिला था लेकिन अब वंही पर कमलेश की लाश मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 


 कमलेश कुमार मिस्त्री व शेटरिंग का कार्य करता था। वह अपने पीछे पत्नी, 9 वर्षीय बेटी व 6 वर्षीय बेटा छोड़ गया है।  


उधर इस बारे भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि दियोग जंगल मे स्थानीय गुमशुदा कमलेश कुमार की लाश मिली है। मण्डी से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर पता चलेगा। पुलिस मौके पर पँहुच कर छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता