हिमाचल को बनाने में नही है बीजेपी का कोई योगदान- प्रेम कौशल प्रवक्ता कांग्रेस - Him View

 हिमाचल को बनाने में नही है बीजेपी का कोई योगदान- प्रेम कौशल प्रवक्ता कांग्रेस





Him View 18 September 2021

प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में संम्पन्न विधानसभा के एकदिवसीय सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा महामहीम राष्ट्रपति के समक्ष अपने सम्मबोधन में प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए उन्हें मुबारक बाद देते हुए मीडिया को संम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश और जनहित के विषयों को महामही के ध्यान में ला कर उनके हस्तक्षेप से ऐसे मुद्दों के समाधान का अनुरोध करना  राजनीतिक परिपक्वता तथा प्रदेशहित के प्रति सोच एवं समझ को परिलक्षित करता है परन्तु केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुकेश अग्निहोत्री के इस सराहनीय प्रयास को  राजनीति की संज्ञा देना निहायत अफसोस जनक है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हिमालयन रेंजमेंट के गठन ,पंजाब पुनर्गठन में पंजाब-हरियाणा से हिस्सेदारी दिलाने में हस्तक्षेप की मांग करना रेलवे और हवाई नेटवर्क की मज़बूती प्रदान करने की बात करना कैसे राजनीति का विषय हो गया यह किसी की समझ नहीं आ रहा।हिमाचल प्रदेश के गठन और इसके विकास को लेकर जिन महान नेतओं का बलिदान और योगदान रहा उनकी चर्चा करना कैसे ग़लत हो गया नेता प्रतिपक्ष ने यशवंत सिन्ह परमार,वीरभद्र सिंह के साथ शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के योगदान की भी चर्चा की,वास्तव में प्रदेश हित में राष्ट्रपति महोदय के समक्ष जिन विषयों पर सत्तापक्ष को चर्चा करनी चाहिए थी नेता प्रतिपक्ष द्वारा  उन विषयों को उठाने से बीजेपी खेमे में बेचैनी का आलम नज़र आ रहा है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया और प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ तब बीजेपी का जन्म भी नहीं हुआ था और जनसंघ से जुड़े नेता स्टेटहुड़ मारो ठूठ का नारा लगाते थे उसके उपरांत महापंजाब का नारा लगाने बाले भी भाजपा के नेता ही थे,इसलिए भाजपा नेताओं को तथ्यों को ध्यान में रखते हुए वक्तव्य देना चाहिए क्योंकि जिस खूबसूरत हिमाचल प्रदेश में बीजेपी नेता सत्तासुख भोग रहे हैं उसके गठन और पूर्ण राजत्व का दर्ज़ा दिलाने में उनका कोई योगदान नहीं है,नेता प्रतिपक्ष ने अपने सम्मबोधन में उन्हीं मुद्दों का जिक्र किया जो बर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश हित में हैं जिनके समाधान की सत्ताधारियों से अपेक्षा की जानी चाहिए।प्रेम कौशल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से अनुरोध किया कि केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता को उनसे भी बहुत उम्मीदें हैं और वह क़र्ज़ के बोझ तले दबते जा रहे प्रदेश को इस स्थिति से बाहर निकालने में अपनी भूमिका निभाएं तथा पिछले तीन चुनावों में अपने क्षेत्र की जनता के साथ किए गए बायदों को पूरा करने की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करें।

प्रेम कौशल

प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता