गांधी चौक हमीरपुर में शहीद कमल देव वैद्य की याद में लगा विशाल रक्तदान शिविर - Him View
बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर द्वारा गांधी चौक हमीरपुर में शहीद कमल देव वैद्य की याद में लगा विशाल रक्तदान शिविर।
Him View 10 Sept 2021
बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर के प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि आज हमारी संस्था बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर द्वारा हमारे शहीद भाई कमल देव वैद्य जी जो हाल ही में 24 जूलाई 2021को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए हैं उनकी याद में ये रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस रक्तदान शिविर की शुरूआत शहीद कमल देव वैद्य के परिजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई । संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर शहीद के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 70/80 के करीब रक्तदान करने रक्तदाता पहुंचे हुए थे। इस रक्तदान शिविर में 60 के करीब रक्तदान किया गया।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि हमें रक्तदान करते रहना चाहिए ये हमें बहुत फायदेमंद रहता है,कंई प्रकार की बिमारियों का पता चलता है और हार्ट अटैक जैसी बिमारियों का खतरा भी कम होता है। इस मौके पर अनिल कुमार, पर्व, विशाल शर्मा, पियुश, शशि पाल भी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment