हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई जा रही परिचालक भर्ती अब शक के दायरे - Him View
हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई जा रही परिचालक भर्ती अब शक के दायरे मे धीरे धीरे आनी शुरू हो गई इसमें किसी न किसी प्रकार की अंदरूनी खामियां और लापरवाही पा जा रही है फिर वो कमियां किस स्तर पर है इसको जानने का कार्य आयोग का स्वय है
Him View
अमर भारद्वाज, राजेश कुमार, अरुण,मनीष अली,रोहित,पवन कुमार, विक्की,तिलक राज,दिनेश,अरुण शर्मा,अशोक व आदि युवाओं का कहना है कि युवाओं के अंदर इस भर्ती को लेकर अब संशय पैदा होना शुरू हो गया है परिवहन मंत्री की कही बात से साफ पता चलता है की अब इस भर्ती मे कही न कही सरकार की भूमिका भी अहम होने वाली
जैसे की ये सभी को पता है की एचआरटीसी की पिछली सभी भर्तियों में बहुत सारी अनिमियता पाई गई है जिसमे बहुत बड़े स्तर पर धांधली हुई है और इसमें प्रशासनिक अधिकारी तक शामिल है इस बात की पुष्टि की जा चुकी है तो ऐसे मे युवाओं का विश्वास धीरे धीरे अपना सामर्थ्य तोड़ रहा है आयोग की लापरवाही बच्चो के लिए चिंता का विषय बन रही है
चिंता का विषय होने का कारण ये है
आयोग द्वारा झूठे बयान जारी कर बच्चो को गुमराह करना
आयोग द्वारा अन्य भर्तियों के परिणाम जारी करना लेकिन पोस्ट कोड 762 कंडक्टर भर्ती का परिणाम समय पर ना निकालना
आयोग द्वारा पूरे अगस्त माह मे परिणाम जारी नही हुआ जिसमे की आयोग को पूरे 31 दिनों की समय सीमा थी यहां आयोग द्वारा स्वय ये कहा गया था की परिणाम अगस्त माह मे जारी कर दिया जायेगा तो क्यू नही जारी किया गया परिणाम क्यू बच्चो का उल्लू काटा गया
प्रदेश के परिवहन मंत्री द्वारा पिछले कुछ दिनों से एक ही बयान दिया जा रहा है की कंडक्टर भर्ती का परिणाम बनकर तयार है उसमे कागजी प्रक्रिया को सत्यापित किया जा रहा है हम सभी परिचालक भर्ती के बच्चे आयोग से ये सवाल पूछते है की आयोग आखिरकार और कितना समय लगाएग कागजी प्रक्रिया मे ये कैसे कागज़ी प्रक्रिया है ऐसा पहली बार हुआ की किसी भर्ती प्रक्रिया सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी इतना अधिक समय लगा हो और आयोग द्वारा गुमराह करने वाला बयान दिया गया हो
आयोग द्वारा जुलाई माह मे अगस्त का समय लिया गया था परिणाम जारी करने को तो यहां पर ये सवाल है की क्या आयोग ने अपनी कही बात पर अमल नही किया कि भर्ती की अंतिम प्रक्रिया को खत्म करने विचार अमल मे नही लाया गया आयोग द्वारा
आयोग की स्थापना बेरोजगार बच्चो को रोजगार देने और प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए की गई है न की भविष्य के नौजवानों को गुमराह करने के लिए अब तो ऐसे लगता है जैसे आयोग भी अपने कार्य को छोड़ राजनीति करना शुरू कर दिया जिस प्रकार से झूटे बयान जारी किए जा रहे है
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से हम सभी परिचालक भर्ती के उम्मीदवार प्रार्थना करते है की परिचालक भर्ती का अंतिम परिणाम परिवहन मंत्री और एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन के कहे अनुसार 10 सितम्बर से पहले जारी किया जाए क्यूकि परिवहन मंत्री द्वारा 27 अगस्त को 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा गया था और ये कहा गया था की आयोग द्वारा परिणाम को 15 दिनों के अंदर घोषित कर दिया जायेगा

Hello brother who gives you permission to used my name without my permission in your newes ..so please remove my name from your newes otherwise i will take action against you ...i hope u understand
ReplyDelete