जाहू अस्पताल (ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स) के लिए 9.5 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये जारी।

जाहू अस्पताल को मिली बड़ी सौगात
जाहू अस्पताल (ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स) के लिए 9.5 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये जारी।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि जाहू अस्पताल के विस्तार एवं उन्नयन के लिए 9.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत आधुनिक ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जाहू अस्पताल को 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जाहू और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन से मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जाहू अस्पताल शीघ्र बनेगा 100 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता