पीड़ित परिवार की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेकर कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी निभाया अपना सामाजिक कर्तव्य

पीड़ित परिवार की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेकर कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी निभाया अपना सामाजिक कर्तव्य
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हाल ही में हुए मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र के गोपालपुर में हुए सिया हत्याकांड में अपनी बेटी को खो चुके पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी एवं यशपाल वेलफेयर सोसाइटी ने उनकी बेटी की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने का जो वचन दिया था, उसे आज पूरा कर दिया गया।

इसी क्रम में कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के माननीय रजिस्ट्रार श्री गुलशन संधू स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और छात्रा की व्यक्तिगत काउंसलिंग की। छात्रा की रुचि और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे पाँच वर्षीय BA LL.B. पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाया गया। छात्रा को कानून की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में क्रिमिनल केसो में पीड़ितों के लिए आवाज उठाने, अपने परिवार के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों का सहारा बनने के लिए प्रेरित किया गया।

रजिस्ट्रार श्री गुलशन संधू जी ने छात्रा की काउंसलिंग के दौरान उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी शिक्षा को समाज के हित में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्देश्य है कि वह भविष्य में अपने परिवार के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी मजबूत कानूनी सहारा बन सके, जिन्हें न्याय की आवश्यकता है।

इस पहल का प्रतिनिधित्व यशपाल वेलफेयर सोसाइटी के प्रेजिडेंट एवं कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति डॉ. संजीव शर्मा जी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से पीड़ित परिवार की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प आज साकार हुआ। विश्वविद्यालय एवं यशपाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि छात्रा से आगे की पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। उसकी शिक्षा का पूरा खर्च विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।

यह पहल केवल एक छात्रा को शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे आत्मनिर्भर, न्याय के प्रति जागरूक और समाज के लिए उपयोगी कानून विशेषज्ञ बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी और यशपाल वेलफेयर सोसाइटी भविष्य में भी जरूरतमंद एवं पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता