बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या, किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान तथा आम जनता की सुरक्षा को लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सेवा योग ट्रस्ट भोरंज की ओर से उपमंडलाधिकारी भोरंज को ज्ञापन सौंपा गया।
ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. रिंकू योग ने कहा कि भोरंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों, ग्रामीण सड़कों और कृषि क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर पशुओं के झुंड के कारण वाहन चालकों, राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि केवल गौशाला निर्माण से समस्या का पूर्ण समाधान संभव नहीं है। बेसहारा पशुओं की गणना एवं टैगिंग, पशु-पकड़ एवं बचाव दल, पंचायत स्तर पर पशु संरक्षण केंद्र, पर्याप्त चारा-पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा पशु मालिकों की जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।
एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन को ट्रस्ट की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज विभाग एवं पशुपालन विभाग को बेसहारा पशुओं की देखरेख तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की स्थिति पर ध्यान देने और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. रिंकू योग के साथ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष किरण चौधरी, अक्षय, लगमनवीं पंचायत के उपप्रधान विकास शर्मा, पवन कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता