भोरंज महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, मधु बाला बनीं ब्लॉक अध्यक्ष

भोरंज महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, मधु बाला बनीं ब्लॉक अध्यक्ष
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
 हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष त्रिप्ता कुमारी ठाकुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार मधु बाला पत्नी कुलजीत सिंह, निवासी ग्राम दीम्मी, तहसील बमसन, जिला हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से महिला कांग्रेस ब्लॉक भोरंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मधु बाला ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मधु बाला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक कर्मठ और सक्रिय महिला कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मधु बाला के नेतृत्व में भोरंज क्षेत्र में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं की आवाज़ को प्रभावी मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से पार्टी को भी नई ऊर्जा मिलेगी और जनसेवा के कार्यों को गति प्राप्त होगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज के अध्यक्ष विजय बन्याल ने कहा कि मधु बाला की नियुक्ति से भोरंज में महिला कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मधु बाला लंबे समय से पार्टी की सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रही हैं तथा संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव रखती हैं। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस गांव-गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करेगी और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस मिलकर क्षेत्र में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने मधु बाला को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवामूलक कार्यकाल की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता