हमीरपुर में पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक सम्पन्न

हमीरपुर में पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक सम्पन्न
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
दिनांक 17 अगस्त 2026 को पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कल्याण महासंघ की हमीरपुर मंडल की त्रैमासिक बैठक मंडल कार्यालय, हमीरपुर में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय महासचिव श्री उमेद कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं शिमला अंचल की ओर से अंचल सचिव श्री प्रदीप कौंडल, अंचल कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी, अंचल उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी तथा PNBSCSTEWA हमीरपुर सर्किल के अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह जी ने बैठक में भाग लिया।
प्रबंधन की ओर से श्री अरविंद यादव, मंडल प्रमुख; श्री पोविंदर ठाकुर, उप मंडल प्रमुख; श्री संजय धीमान, अनुसूचित जाति/जनजाति संपर्क अधिकारी; तथा श्री ऋषि राम एवं श्रीमती सनम पालमो, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कर्मचारियों से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गहन विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। संगठन द्वारा रखे गए सभी एजेंडा बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श हुआ तथा अधिकांश विषयों का निपटारा मौके पर ही सकारात्मक रूप से किया गया, जो संगठन और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक संवाद को दर्शाता है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपना बहुमूल्य समय देकर कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर प्रभावी मार्गदर्शन एवं हस्तक्षेप के लिए शिमला जोन के अंचल सचिव प्रदीप कौंडल ने पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री उमेद कुमार जी का विशेष रूप से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

साथ ही, उन्होंने सकारात्मक सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक को सफल बनाने के लिए हमीरपुर मंडल प्रबंधन तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता