संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर शिव मंदिर में कलश का भव्य स्वागत

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर शिव मंदिर में कलश का भव्य स्वागत
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत भोरंज में कलश पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कलश को भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष  अशोक ठाकुर एवं अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विजय द्वारा भोरंज पहुंचाया गया। कलश के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश की स्थापना स्थानीय शिव मंदिर में की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन एवं शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज को जात-पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ राज कुमार जी,जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू ठाकुर,जिला महिला मोर्चा महामंत्री मंजू ठाकुर, भोरंज मंडल उपाध्यक्ष विनोद सोनी,बीडीसी सदस्य सुनील, सचिव भोरंज मंडल शशि शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अच्युत शर्मा , मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने संत गुरु रविदास जी महाराज के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता