विधायक मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से पहले नीट पेपर, ब चंदा चोरी घोटाले पर जनता को जवाब दें:- रजत राणा
विधायक मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से पहले नीट पेपर, ब चंदा चोरी घोटाले पर जनता को जवाब दें:- रजत राणा
हमीरपुर ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी युवा नेता रजत राणा ने हमीरपुर में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू पर टीका टिप्पणी करने से पहले आशीष शर्मा प्रदेश की जनता को नीट पेपर घोटाला ब राम मंदिर के नाम पर चंदा घोटाले पर जनता को जवाब दें फिर कोई भी अनाप स्नाप बयानबाजी मीडिया में करें रजत राणा ने कहा कि
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल उन्नति के पथ पर अग्रसर है अत: हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं लेकिन कुछ तथाकथित भाजपा नेता सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा करवाये जा रहे एतिहासिक कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं जिस कारण कई भाजपा नेता सुखबिंदर सिंह सुक्खू की बेहतर सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण सदमे में हैं
रजत राणा ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों की हालत सुधारी जा रही है जिन सड़कों की तरफ पूर्व भाजपा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया कई नई संपर्क सड़को को बनाकर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया गया है जिससे साफ जाहिर होता है भाजपा पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों को सड़क सुविधा से भी वंचित रखा था
रजत राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सुख आश्रय योजना और विधवाओं के पुनर्वास जैसी योजनाएं देशभर में मिसाल बन रही हैं। कांग्रेस सरकार ने जनता को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है
रजत राणा ने ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह गुटबाजी और अंतर्कलह से जूझ रही है। जिससे साफ हो गया है कि प्रदेश में पुनः मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सत्ता में भरपूर समर्थन के साथ काबिज होगी
रजत राणा ने कहा कि भाजपा संगठन के भीतर प्रतिस्पर्धा और बिखराव का माहौल है, जबकि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर जनता के बीच जनता की सेवा कर रही है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन के तहत कई कड़े और साहसिक फैसले लिए। शुरुआत में इन निर्णयों को लेकर विरोध हुआ, लेकिन अब उनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केंद्र सरकार के माध्यम से प्रदेश को मिलने वाले कई लाभ रोकने का प्रयास किया है जोकि प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा भाजपा ने किया है
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को शाबाशी देते हुए विकास और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है जबकि,भाजपा प्रदेश में बुरी तरह गुटबाजी का शिकार है जिस कारण प्रदेश में भाजपा का पतन अब शुरू हो गया है रजत राणा ने कहा कि हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा कोई भी बयानबाजी करने से पहले पांच गुटों में बंटी भाजपा ब पूर्व भाजपा सरकार में भाजपा नेताओं द्वारा किए गए घोटालों का आकलन करें फिर कोई भी बयानबाजी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के विरुद्ध करें यही उनके लिए सही रहेगा रजत राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार दर्ज होगा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू लगातार भरपूर जनसमर्थन के साथ दूसरी बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे और भाजपा का बुरी तरह से सफाया होगा यह निश्चित है
Comments
Post a Comment