भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस


भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज 03 अगस्त - 80 वां स्वतंत्रता दिवस भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय के हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक करके उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
 उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके बाद भव्य परेड एवं मार्च पास्ट होगा, जिसमें पुलिस, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों, अन्य लोगों तथा स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा ओर पोस्टल मेकिंग कंपटीशन का आयोजन भी किया जाएगा 
 कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने पुलिस, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। सभी विभाग तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस गौरवमयी समारोह को सफल बनाएं। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष पूनम कुमारी, क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, व बैंको के प्रमुख उपस्थित रहे ! 
-0-

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता