भोरंज और भरेड़ी विद्युत उप मंडल कार्यालय भवन निर्माण को धन मुहैया करवाएं सरकार- डॉ. अनिल धीमान।

भोरंज और भरेड़ी विद्युत उप मंडल कार्यालय भवन निर्माण को धन मुहैया करवाएं सरकार- डॉ. अनिल धीमान।
विभाग के पास मैन पावर कम होने से कर्मचारियों पर पड़ रहा है अधिक बोझ।
प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के खाली पदों को भरने में कर रही देर।

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार पौने चार वर्षों में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने में पूरी तरह से विफल रही है रोजगार की आस लगाए बैठक बेरोजगार युवाओं से साथ धोखा किया है। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दो विद्युत उप मंडलों भोरंज और भरेड़ी के अपने भवन जर्जर हालत में है। जिससे चलते विभाग ने इन्हे असुरक्षित घोषित किया है और उप मंडल किराए के भवनों में चल रहे है। जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोनों विद्युत उप मंडल के नए भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाए तथा कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को प्राथमिकता से भरें। उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान के कार्यकाल में भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांवों को बिजली की थ्री फेज लाइन से जोड़ा गया है। जाहू का 132 केवी, जाहू व नाल्टू में 33 केवी का सब स्टेशन भाजपा सरकार की देन है। जिससे आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र को बिजली की सुविधा मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पौने चार सालों में बिजली के विस्तारीकरण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, उल्टे अधिकारी फील्ड की कमी से जूझ रहे हैं। डॉ. धीमान ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र हमेशा भाजपा का गढ़ रहा है और लोग भाजपा का साथ देते है। आने वाले विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ही जीत होगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 1500 रूपए देने तथा बेरोजगारों को नौकरी देने लालच से सता में आई है लेकिन अब प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन से लोगों से अपना विश्वास खो चुकी है। बूथ व ग्राम स्तरीय बैठकों में लोग कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने दावे से कहा कि प्रदेश में आने वाला कल भाजपा का होगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता