टिक्करी मिन्हासा पंचायत की ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा, पुस्तकालय, बैडमिंटन कोर्ट एवं पार्क निर्माण की योजना, किन्नरों संबंधी निर्णय हुआ लागू

टिक्करी मिन्हासा पंचायत की ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा, पुस्तकालय, बैडमिंटन कोर्ट एवं पार्क निर्माण की योजना, किन्नरों संबंधी निर्णय हुआ लागू
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
 ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान मान चंद कालिया की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ग्राम सभा में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय (लाइब्रेरी), बैडमिंटन कोर्ट एवं सार्वजनिक पार्क के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होते ही इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पंचायत के खातर वार्ड, पिड़सरटा तथा टिक्करी मिनहासां में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण एवं सुधार कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
ग्राम सभा में पूर्व में पंचायत द्वारा लिए गए किन्नरों को शुभ अवसरों पर अधिकतम ₹2100 देने संबंधी निर्णय का भी उल्लेख किया गया। प्रधान मान चंद कालिया ने बताया कि पंचायत का यह निर्णय अब प्रभावी रूप से लागू हो चुका है तथा पंचायत क्षेत्र के सभी निवासी इसका पालन करेंगे। उन्होंने सभी पंचायतवासियों से पंचायत के निर्णयों का सम्मान करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
प्रधान मान चंद कालिया ने कहा कि पंचायत का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग देने और ग्राम सभाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विकास प्रस्तावों का समर्थन करते हुए पंचायत को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पंचायत ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग से टिक्करी मिनहासां को एक आदर्श एवं विकसित पंचायत बनाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता