सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचाः डॉ. आशीष कुमार

सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचाः डॉ. आशीष कुमार
प्रदेश के 34 अस्पतालों में आधुनिक सीटी स्कैन मशीने लगाना सरकार को बड़ा कदम।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 34 अपतालों में आधुनिक सीटी स्कैन मशीनें लगोन का एतिहासिक निर्णय लिया है। इससे मरीजों को घर के नजदीक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने भोरंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में मूलभूम संुविधाओं में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। इससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने लगा है। डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए सिविल अस्पताल भोरंज, पांवटा साहिब, राजगढ़, अर्की, नालागढ़, नादौन, देहरा, जवाली, अंब, चौपाल, रोहड़ू, ठियोग, रिकांगपिओ, मंडी, बिलासपुर, नूरपुर, घुमारवीं, करसोग, सुंदरनगर, सरकाघाट, जोगिंदरनगर, मनाली, आनी, भरमौर और चुवाड़ी सहित कई अस्पतालों में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, सोलन, केलांग और कुल्लू तथा जोनल अस्पताल धर्मशाला व डीडीयू शिमला भी इस विस्तार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जांच के लिए रोगियों को दूर न जाना पडे। सीटी स्कैन आधुनिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण जांच है। सिर की चोट, ब्रेन स्ट्रोक, शरीर के अंदरूनी अंगों की बीमारियों, दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों तथा कई अन्य रोगों की पहचान में इसका उपयोग होता है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन सुविधा मिलने से मरीजों को जिला मुख्यालय या बड़े मेडिकल कॉलेजों तक जाने की जरूरत कम होगी। डॉ. आशीष कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि अब विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा आर्दश विधानसभा क्षेत्र बन गया है। सड़क, पानी , शिक्षा व पर्यटन स्थल के रूप में सम्मू ताल का विकसित करने महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा भोरंज का बस अड्डा और पेयजल योजनाओं का विस्तार विकास की गाथा को लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यूथ डॉक्टर सेल विकास कार्यों से युवाओं को जागरूक करके विकास कार्यों के साथ कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करके कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता